Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ के इभानन ने हांगकांग में जीते 2 गोल्ड मेडल, रायपुर पहुंचने पर होगा भव्य स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय इभानन ने हांगकांग में आयोजित स्पेशल ओलंपिक ईस्ट एशिया रीजनल बॉलिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते हैं। इभानन आकांक्षा लायंस इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग एंड एम्पावरमेंट, अवंति विहार, रायपुर के छात्र हैं।

4 से 9 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में इभानन ने चीन, जापान और कोरिया के खिलाड़ियों के बीच मुकाबला करते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इससे पहले वर्ष 2024 में नई दिल्ली में हुई इसी चैंपियनशिप में भी उन्होंने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता था।

इभानन की इस उपलब्धि पर संस्थान और उनके शिक्षकों ने खुशी जताई है। संस्था के अनुसार, उनकी सफलता में व्यावसायिक प्रशिक्षण और शिक्षकों के प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

दो स्वर्ण पदक जीतने के बाद इभानन 10 सितंबर की रात करीब 8 बजे हांगकांग से दिल्ली होते हुए रायपुर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए संस्थान के शिक्षक, स्टाफ, छात्र-छात्राएं, लायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारी और अन्य लोग एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान सेरेमोनियल बैंड के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

Exit mobile version