Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर को मिला प्रदेश का पहला हाईटेक महतारी सदन, कल होगा लोकार्पण

रायपुर। राजधानी रायपुर के टाटीबंध क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का पहला हाईटेक महतारी सदन सह आंगनबाड़ी केंद्र बनकर तैयार हो गया है। करीब 85 लाख रुपये की लागत से 4500 वर्गफुट क्षेत्र में निर्मित इस अत्याधुनिक केंद्र का लोकार्पण कल रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत करेंगे।

यह केंद्र बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यहां स्मार्ट क्लासरूम, इंडोर–आउटडोर प्ले एरिया, हाइजेनिक किचन, डायनिंग एरिया और दिव्यांग अनुकूल सुविधाएं उपलब्ध हैं।

राज्य शासन की योजना के तहत इसी तर्ज पर रायपुर पश्चिम क्षेत्र में और भी आधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जिससे बच्चों को बेहतर माहौल और सुविधाएं मिल सकेंगी।

Exit mobile version