Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के युवा नेताओं को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली में इंटरव्यू के लिए बुलावा

Congress

Congress

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में बदलाव की तैयारियों के बीच छत्तीसगढ़ के कुछ युवा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में नए चेहरों को आगे बढ़ाने की कवायद के तहत नेताओं के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के युवा नेताओं को दिल्ली बुलाकर इंटरव्यू लिए जाने की जानकारी सामने आई है। पार्टी नेतृत्व नेताओं की संगठनात्मक क्षमता, राजनीतिक अनुभव और जमीनी सक्रियता जैसे पहलुओं को ध्यान में रखते हुए उनका आकलन कर रहा है।

माना जा रहा है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद छत्तीसगढ़ से कुछ युवा नेताओं को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Exit mobile version