Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों के दो डंप से हथियार और विस्फोटक बरामद

जगदलपुर। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एंटी-नक्सल अभियान के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन ने गंगालूर थाना क्षेत्र के पेद्दाजोजेर और लेण्ड्रा के घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाते हुए नक्सलियों के दो छिपाए गए डंप बरामद किए हैं।

इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री जब्त की है। बरामद सामान में .303 राइफल, स्टेन गन, बीजीएल राउंड, डेटोनेटर, जिलेटिन और वायर सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन सामग्रियों को नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से छिपाकर रखा गया था।

सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान में अहम उपलब्धि माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version