मोहला-मानपुर में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन, इंसास रायफल और कारतूस बरामद

CG Naxalites: मोहला-मानपुर जिले में महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ की बस्तर सीमा पर नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। जवानों की आहट मिलते ही नक्सली मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि इलाके में तीन नक्सली कैडर सक्रिय थे। तलाशी के दौरान जवानों को हथियार और नक्सलियों से जुड़ी सामग्री बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक वाय. पी. सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, मोहला-मानपुर जिले के कोहका–आमपायली के जंगल क्षेत्र में रविवार को सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को घेरने की कोशिश की। हालांकि जवानों के पहुंचने की भनक लगते ही नक्सली जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में व्यापक सर्च अभियान चलाया। इस दौरान एक इंसास रायफल, 15 जिंदा कारतूस और नक्सली साहित्य समेत अन्य सामग्री बरामद की गई।

You May Also Like

More From Author