Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

सूरजपुर में 20 लाख का खाद घोटाला उजागर, अध्यक्ष और प्रभारी प्रबंधक हटाए गए

सूरजपुर। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति जयनगर में करीब 20 लाख रुपये के खाद घोटाले का मामला सामने आया है। खाद की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर हुई प्रारंभिक जांच में बड़ी मात्रा में खाद का स्टॉक कम मिला।

जांच में 1356 बोरी डीएपी, 502 बोरी यूरिया और 137 बोरी एसएसपी खाद की कमी पाई गई। जांच में सहयोग नहीं करने और जांच प्रभावित करने की आशंका के चलते समिति के अध्यक्ष और प्रभारी प्रबंधक को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है तथा नए प्रभारी की नियुक्ति की गई है।

प्रशासन का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version