Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

कटक मेडिकल कॉलेज ICU में आग से 10 की मौत, CM विष्णु देव साय ने जताया दुख

Vishnu Deo Sai

Vishnu Deo Sai

रायपुर। ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में लगी आग की घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे को बेहद पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया।

मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में छत्तीसगढ़ की जनता उनके साथ है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे के समय वार्ड में 23 मरीज भर्ती थे। आग लगने से 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बचाव के बाद 3 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। इस तरह कुल 10 लोगों की मौत हुई है। पांच मरीज और अस्पताल के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हैं।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आईसीयू के एयर कंडीशनिंग सिस्टम या किसी मेडिकल उपकरण में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। सरकार ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Exit mobile version