रायपुर के माना बाल संप्रेषण गृह से 10 अपचारी बालक फरार, मचा हड़कंप

राजधानी रायपुर के माना बाल संप्रेषण गृह से आज सुबह 10 अपचारी बालक दीवार फांदकर फरार हो गए। यह घटना सुबह के वक्त घटी जब सभी सो रहे थे। बालकों ने योजनाबद्ध तरीके से दीवार पर लगी ग्रिल को तोड़ा और फरार हो गए।

फरार होने वाले सभी बालक गंभीर अपराधों में सजा याप्त कर रहे थे। इनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और अनाचार के मामले शामिल हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बालकों की तलाश शुरू कर दी गई है।

माना कैंप के टीआई भावेश गौतम ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब माना बाल गृह से बालक फरार हुए हैं। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। इस मामले में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही की बात भी सामने आ रही है। पुलिस फरार बालकों की तलाश में छापेमारी कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

You May Also Like

More From Author