बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य के चलते 25 से 29 जून तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग कार्य के कारण 10 ट्रेनों को रद्द और 3 ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त (शॉर्ट टर्मिनेट) करने का निर्णय लिया है।
इस दौरान रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
प्रभावित ट्रेनों में रायपुर-बिलासपुर, बिलासपुर-गेवरा रोड, गेवरा रोड-रायपुर, रायपुर-इतवारी और कोरबा-रायपुर रूट की कई मेमू एवं पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। वहीं कुछ ट्रेनों का संचालन बिलासपुर स्टेशन तक ही सीमित रहेगा।

