धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक अस्पताल

रायपुर। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड के वनांचल क्षेत्र ग्राम गंवरघुटरी में जल्द ही 100 बिस्तरों वाला अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बनने वाले इस अस्पताल से धरमजयगढ़ और आसपास के ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों के हजारों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को सुशासन तिहार के तहत रायगढ़ दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जांजगीर-चांपा, कोरबा और रायगढ़ जिलों की समीक्षा बैठक ली। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

अस्पताल बनने से क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए रायगढ़, बिलासपुर या अन्य बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। यहां सामान्य चिकित्सा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, आपातकालीन उपचार और जांच जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। गरीबों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने के उद्देश्य से अस्पताल का संचालन किया जाएगा।

स्थानीय ग्रामीणों ने शासन के इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे वनांचल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है। लोगों का मानना है कि इससे स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

You May Also Like

More From Author