रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने बस्तर में माओवादी हिंसा के खिलाफ अभियान को बड़ी सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि अब बस्तर में बंदूक नहीं बल्कि विश्वास की जीत हो रही है। जगदलपुर में ₹3.29 करोड़ के इनामी 108 सशस्त्र माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है, जो क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में सकारात्मक संकेत है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में 44 महिला माओवादी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति, सुरक्षा बलों के प्रयास और विकास कार्यों के कारण बड़ी संख्या में माओवादी हिंसा छोड़कर समाज में लौट रहे हैं।
सीएम साय ने सुरक्षा बलों, प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि Narendra Modi और Amit Shah के मार्गदर्शन में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में निर्णायक कार्रवाई जारी है। राज्य सरकार का लक्ष्य बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ को भयमुक्त, शांतिपूर्ण और विकसित बनाना है।