Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 11 आरोपी पकड़े गए, 246 पौव्वा शराब जब्त

आरंग। आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरंग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसा है। इस अभियान में पुलिस ने 11 आरोपियों को पकड़कर कुल 246 पौव्वा अवैध शराब बरामद की। इनमें से 5 आरोपियों को जेल भेजा गया है, जबकि बाकी 6 के खिलाफ आबकारी एक्ट की अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

त्योहार से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस लंबे समय से अवैध शराब कारोबारियों पर नजर रख रही थी। त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अलग-अलग टीम बनाकर कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी गई। इस दौरान कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 246 पौव्वा अवैध शराब जब्त की गई।

5 आरोपी जेल भेजे गए

जिन पांच आरोपियों को जेल भेजा गया है, उनमें मदन कुमार साहू से 36 पौव्वा, अनिल जलक्षत्री से 34 पौव्वा, चंद्रशेखर धृतलहरे से 35 पौव्वा, मनोज लोधी से 36 पौव्वा और सतीश पाल से 35 पौव्वा अवैध शराब बरामद हुई। इन सभी पर आबकारी एक्ट की धारा 34(02) के तहत कार्रवाई की गई है।

अन्य आरोपियों पर भी केस दर्ज

इसके अलावा रेखलाल मार्कण्डेय से 16 पौव्वा, गैस राम मार्कण्डेय से 15, हमेंद्र टंडन से 14, सत्यप्रकाश निषाद से 12, नारायण साहू से 13 पौव्वा अवैध शराब जब्त की गई। वहीं तोषण सोनवानी पर अवैध रूप से शराब पिलाने का आरोप है। सभी के खिलाफ आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक चेतन दुबे, सउनि छबिराम साहू, अनिल चन्द्रवंशी, सोनप्रसाद राजेत्री, प्रआर रामकुमार भारती, मुकेश टंडन, आरक्षक महेन्द्र बघेल, पुरोहित कोसले, चुड़ामनी साहू, नियाज खान, केजूराम पिस्दा, भानू वर्मा, बंशीलाल साहू, दीनदयाल सोनवानी, महिला आरक्षक चन्द्रकिरण सोनकर, दीप्ति साहू और सैनिक दुर्गेश चन्द्राकर की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version