Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बलरामपुर में पुलिस का छापा: जुआ खेलते 11 लोग गिरफ्तार, नगदी बरामद

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के भनौरा गांव के सतीसेमर पारा में पुलिस ने जुआ के अड्डे पर छापा मारकर 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान 52 पत्तियों की ताश और 88,200 रुपये की नगदी भी जब्त की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भनौरा के सतीसेमर पारा में जुए का आयोजन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने स्थल को घेरकर कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामदास गुप्ता (42 वर्ष), सुग्रीव (35 वर्ष), खलील अंसारी (42 वर्ष), मनौवर अंसारी (42 वर्ष), विकास कुमार गुप्ता (41 वर्ष), पांडु राम (40 वर्ष), श्यामगुप्ता (45 वर्ष), रामेश्वर सिंह (25 वर्ष), प्रमोद टोप्पो (37 वर्ष), महिपाल कुजूर (55 वर्ष) और संजय प्रसाद गुप्ता (40 वर्ष) शामिल हैं।

मामले को छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत दर्ज किया गया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया है।

Exit mobile version