ओडिशा में 11 माओवादियों ने किया सरेंडर, 63 लाख से ज्यादा का था इनाम; AK-47 समेत 11 हथियार बरामद

भवानीपटना (ओडिशा): ओडिशा में माओवादी संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। कालाहांडी जिले के भवानीपटना में 11 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी पर कुल 63 लाख 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार ये माओवादी रायगढ़ा-घुमसार एरिया कमेटी से जुड़े थे और कई नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने आत्मसमर्पण किया और अपने साथ AK-47, इंसास, SLR समेत कुल 11 हथियार भी जमा कराए।

आत्मसमर्पण करने वालों में नकुल उर्फ चंद्र (DVCM), जीतू (ACM), सुनीता (ACM), रोनोटी (ACM), रंजनी (ACM), मडकम संध्या (PM), बीजू (PM), प्रमेश (PM), नंदिनी (PM), माड़वी समीरा (PM) और सिंधु (PM) शामिल हैं।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि लगातार चल रहे अभियान और सरकार की पुनर्वास नीति के कारण माओवादी मुख्यधारा में लौट रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि वे समाज से जुड़कर सामान्य जीवन जी सकें।

इस सामूहिक आत्मसमर्पण को नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

You May Also Like

More From Author