पखांजूर: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने पुलिस और CRPF के सामने आत्मसमर्पण किया है, जिन पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
पुलिस के अनुसार, सरेंडर करने वालों में संगठन के कई अहम पदों पर सक्रिय नक्सली शामिल हैं, जैसे डिवीजनल कमेटी सदस्य, एरिया कमेटी सचिव, कमांडर और अन्य सदस्य। ये सभी लंबे समय से नक्सल गतिविधियों में शामिल थे।
आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025 से अब तक 123 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जबकि 2005 से अब तक यह संख्या 794 पहुंच चुकी है। अब गढ़चिरौली में नक्सल गतिविधियां सीमित होकर मुख्य रूप से भामरागढ़ क्षेत्र तक सिमट गई हैं।
इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी 61 नक्सलियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर बड़ा झटका दिया था।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

