रायपुर। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मुख्यधारा में लौटे 120 समर्पित नक्सली आज छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचे और सदन की कार्यवाही देखी। इस दौरान आसंदी की ओर से उन्हें समाज की मुख्यधारा में वापसी पर शुभकामनाएं दी गईं।
विधानसभा पहुंचे इन 120 नक्सलियों में 66 पुरुष और 54 महिलाएं शामिल थीं। इनमें पूर्व सेंट्रल कमेटी के सदस्य रूपेश, बसवा, चैतू, ललिता और राजू भी मौजूद रहे। सामान्य सदस्य रहे नक्सलियों ने दर्शक दीर्घा से कार्यवाही देखी, जबकि सेंट्रल कमेटी के पूर्व लीडर्स अध्यक्षीय दीर्घा में बैठे।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इसे ऐतिहासिक दिन बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में लौटे इन लोगों का स्वागत और अभिनंदन किया जाना चाहिए।