CG Cabinet: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रमन सिंह ने रविवार को कहा कि नई सरकार में एक उप मुख्यमंत्री हो सकता है.
CG Cabinet: दरअसल, वरिष्ठ आदिवासी नेता विष्णु देव साय के मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि राज्य में दो उप मुख्यमंत्री नियुक्त हो सकते हैं. ऐसे में रमन सिंह ने ये साफ कर दिया है कि राज्य में एक ही उपमुख्यमंत्री होंगे.
भाजपा के हैं 54 विधायक
CG Cabinet: साय को रविवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 54 नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक के दौरान भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया. बैठक से पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा था कि एक उप मुख्यमंत्री भी नियुक्त किया जाएगा.
सीएम सहित 13 मंत्री हो सकते हैं सरकार में
CG Cabinet: विधायक दल की बैठक में ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन स्थानीय राजनीतिक हलकों में अटकलें हैं कि नई भाजपा सरकार में दो उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 13 सदस्य हो सकते हैं.
ये नाम है उपमुख्यमंत्री की दौड़ में
CG Cabinet: उपमुख्यमंत्री के तौर पर राजनीतिक हलकों में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व आईएएस अधिकारी एवं पार्टी नेता ओपी चौधरी तथा सामान्य वर्ग की जाति से आने वाले विधायक ब्राह्मण विजय शर्मा का नाम चल रहा है. राज्य की आबादी में ओबीसी की हिस्सेदारी लगभग 45 फीसदी है. साव प्रभावशाली साहू समुदाय से आते हैं, जिनकी दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभागों में बड़ी उपस्थिति है. वहीं, शर्मा ने कवर्धा सीट पर प्रभावशाली कांग्रेस नेता और राज्य के मंत्री मोहम्मद अकबर को 39,592 वोटों के अंतर से हराया है.
Read More About Chattisgarh News And Elections :-
ICAI Raipur News: देश के सबसे बड़े भूखंड पर बनेगा ICAI भवन, अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने किया शिलान्यास
रायपुर। आईसीएआई रायपुर शाखा द्वारा प्रस्तावित नए ICAI भवन के निर्माण का शिलान्यास समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। शिलान्यास…
Durg Crime News: ढाई साल के मासूम पर कुल्हाड़ी से हमला, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में
दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम जोरातरई में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोस में रहने…
Online Satta Case Kabirdham: ‘किंगडम बुक’ से सट्टा खिलाने वाला राजा सरदार गिरफ्तार, करोड़ों के लेनदेन का खुलासा
कवर्धा। महादेव सट्टा एप के बाद उसके विकल्प ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सट्टा किंग…
PM Shri School Gariaband: प्राचार्य की री-पोस्टिंग पर भड़के छात्र, 400 बच्चों ने किया कलेक्टोरेट घेराव
गरियाबंद। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल की प्राचार्य वंदना पाण्डेय की री-पोस्टिंग के विरोध में करीब 400 छात्रों…
CG Weather Update: रायपुर समेत प्रदेश में मौसम शुष्क, रात की ठंड जल्द होगी कम
CG Weather Update : रायपुरछत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और रात हल्की ठंड महसूस की जा…
आज का राशिफल 9 फरवरी 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
मेष राशि आज आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें। वृषभ राशि धन…














