सरगुजा। पीडीएस चावल की कालाबाजारी की सूचना पर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने अरुण ट्रेडर्स पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक ट्रक से 130 बोरी शासकीय पीडीएस चावल बरामद किया गया।
टीम के पहुंचते ही संचालक गोदाम में ताला लगाकर फरार हो गया। अधिकारियों को गोदाम के भीतर भी बड़ी मात्रा में पीडीएस चावल होने की आशंका है। प्रशासन ने दुकान और गोदाम को सील कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि संचालक के खिलाफ पहले भी पीडीएस चावल की हेराफेरी का मामला दर्ज हो चुका है। अब बरामद चावल के स्रोत और कालाबाजारी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

