14 मुस्लिमों ने अपनाया हिंदू धर्म, मंदिर में पूजा-पाठ के साथ बदला नाम

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर खजराना मंदिर में धर्म परिवर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 14 मुस्लिम लोगों ने हिंदू धर्म अपनाकर घर वापसी की। घर वापसी करने वालों में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं।

धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों का कहना था कि वे सनातन धर्म से प्रभावित हैं और इसलिए उन्होंने हिंदू धर्म अपनाने का फैसला किया।

इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद (VHP) और अन्य हिंदू संगठनों के लोग मौजूद थे। VHP के नेता संतोष शर्मा ने बताया कि खजराना मंदिर में मंत्रोच्चारण और गंगाजल से हवन पूजन कर सभी की घर वापसी कराई गई।

उन्होंने बताया कि कुल 18 लोगों ने घर वापसी की, जिसमें से 14 लोगों ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया है। वहीं चार अन्य लोगों का शुद्धिकरण भी किया गया।

शर्मा ने कहा कि सभी लोगों ने अपनी मर्जी से घर वापसी की है। उन्होंने यह भी कहा कि VHP आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों के नए नाम इस प्रकार हैं:

  • आरजू से एलिना
  • अदनान शाह से आरव
  • तरन्नुम बी से तम्मन्ना
  • मुमताज बी से मीना
  • मुबारक शाह से मुकेश
  • समीर से सावन
  • सोफिया से भूमिका
  • शाजिया हाशमी से सपना
  • अलफीजा से आलिया
  • आमिना से अमृता
  • अबेल मसीह से भरत
  • अयाना से प्रशंसा
  • अफसाना से आरती
  • मरयम से आश्रिता

You May Also Like

More From Author