महासमुंद जिले में माओवादियों के आत्मसमर्पण को लेकर हलचल तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक बीबीएम कमेटी से जुड़े करीब 15 माओवादी ओडिशा सीमा से लगे बलौदा क्षेत्र में सरेंडर कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि CPI (माओवादी) के इन सदस्यों ने पहले ही विजय शर्मा को पत्र लिखकर आत्मसमर्पण की इच्छा जताई थी। वहीं पुलिस और प्रशासन लगातार अपील कर रहे हैं।
महासमुंद और ओडिशा पुलिस ने पोस्टर जारी कर नक्सलियों से मुख्यधारा में लौटने की अपील की है। सरेंडर को लेकर पुलिस लाइन में तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं।
यह कदम क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है।

