रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के आत्मसमर्पण के बीच बीबीएम डिवीजन के नक्सलियों ने गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर 3 मार्च तक 15 नक्सलियों के हथियार सहित सरेंडर की जानकारी दी है। ये नक्सली बलांगीर, बरगढ़ और महासमुंद क्षेत्र में सक्रिय बताए गए हैं।
पत्र में सुरक्षा की गारंटी देने और कॉम्बिंग ऑपरेशन रोकने की अपील की गई है, ताकि वे सुरक्षित आत्मसमर्पण कर सकें। गृहमंत्री ने कहा कि सरकार नक्सलियों के सुरक्षित पुनर्वास के लिए गंभीर है और जल्द ही उन्हें भरोसा दिलाने के लिए संदेश जारी किया जाएगा।