जगदलपुर। बस्तर जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त अभियान चलाया। पिछले 9 दिनों में कार्रवाई करते हुए 16 वाहनों को जब्त किया गया।
जांच के दौरान रेत, चूना पत्थर और लाल ईंट का अवैध परिवहन करते ट्रैक्टर, हाइवा और टिप्पर पकड़े गए। ये वाहन कंगोली, परपा, बालेंगा, लालबाग और पल्लीनाका क्षेत्रों में संचालित हो रहे थे। वहीं मूतनपाल में अवैध उत्खनन करते एक पोकलेन मशीन भी जब्त की गई।
सभी मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 और खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के तहत कार्रवाई की गई है।