कवर्धा में 165 लोगों की घर वापसी, विधायक भावना बोहरा की पहल

कवर्धा। पंडरिया क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के मुद्दे को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा इस विषय पर लगातार सक्रिय नजर आ रही हैं। रविवार को विकासखंड पंडरिया के आदिवासी ग्राम कुलहीडोंगरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान करीब 165 लोगों ने अपने मूल धर्म में वापसी की। बताया जा रहा है कि उनके प्रयासों से अब तक 500 से अधिक लोग सनातन धर्म में लौट चुके हैं।

‘संस्कृति गौरव सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह’ में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में पारंपरिक माहौल देखने को मिला, जहां विधायक बोहरा ने धर्म वापसी करने वाले लोगों का पारंपरिक रीति-रिवाज से स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने धर्म परिवर्तन कराने में शामिल कथित लोगों को चेतावनी दी और कहा कि लालच या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग वापस आना चाहते हैं, उन्हें सम्मान के साथ समाज से जोड़ा जाएगा और सामाजिक एकता व परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया जाएगा।

You May Also Like

More From Author