Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए 17 साल का लड़का अचानक हुआ बेहोश और हो गई मौत…

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भनपुरी इलाके में स्थित स्पेस जिम में बुधवार को एक 17 साल के नाबालिग की एक्सरसाइज करते समय मौत हो गई। सत्यम नाम का यह युवक ट्रेडमिल पर दौड़ रहा था, तभी वह अचानक बेहोश होकर गिर गया।

जिम के स्टाफ ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। कि नाबालिग को हार्ट अटैक आया है या फिर ब्रेन हेमरेज हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।

सत्यम भनपुरी के धनलक्ष्मी नगर का रहने वाला था। वह हाल ही में 10वीं की परीक्षा पास कर चुका था। उसके पिता मसाला बेचने का काम करते हैं। दो भाइयों में सत्यम सबसे बड़ा था।

इस घटना से परिजन सदमे में हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version