Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

21 लाख का इनामी माओवादी सुखराम मरकाम ने किया आत्मसमर्पण, SLR राइफल और विस्फोटक बरामद

जगदलपुर। नक्सल मोर्चे पर ओडिशा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। 21 लाख रुपये का इनामी सक्रिय माओवादी सुखराम मरकाम उर्फ योगेश उर्फ सुरेश ने मलकानगिरी जिले में सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के दौरान उसके पास से एक SLR राइफल और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

सुखराम मरकाम माओवादी संगठन में ACM रैंक का कैडर था और वर्ष 2010 से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय रहा। वह कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल बताया जा रहा है। मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का निवासी सुखराम पर विभिन्न राज्यों में गंभीर मामले दर्ज थे।

लगातार दबाव और सघन एंटी-नक्सल ऑपरेशन के चलते उसने आत्मसमर्पण का फैसला लिया। मलकानगिरी एसपी विनोद पाटिल ने इसे नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता बताया है। पुलिस को उम्मीद है कि इस कदम से अन्य माओवादी भी मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित होंगे।

Exit mobile version