बिलासपुर: अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 वाहनों को जब्त किया है, जिनमें ट्रैक्टर-ट्रॉली, हाइवा, पोकलेन और जेसीबी शामिल हैं। सभी वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
4 से 7 अप्रैल के बीच विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए अभियान में रेत और मिट्टी के अवैध उत्खनन व परिवहन करते वाहन पकड़े गए। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी सिफारिश को नहीं माना जाएगा।


