भिलाई में 24 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर चालान

भिलाईनगर: यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना हेलमेट दोपहिया चलाने पर 24 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। साथ ही उन्हें भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी भी दी गई है।

यातायात विभाग द्वारा आईटीएमएस के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और कैमरों से ई-चालान जारी किए जा रहे हैं, ताकि नियमों का सख्ती से पालन हो सके।

पुलिस ने अपने कर्मियों को निर्देश दिया है कि वे खुद नियमों का पालन कर आम लोगों के लिए उदाहरण बनें। साथ ही नागरिकों से भी दोपहिया चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

You May Also Like

More From Author