राजिम: जेंजरा के धान खरीदी केंद्र से 249 क्विंटल धान गायब होने का मामला सामने आया है। यह धान करीब 7 लाख रुपये का है। ऑनलाइन रिपोर्ट में इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।
इस मामले में कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक पंजीयक गरियाबंद द्वारा समिति प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में समिति प्रबंधक से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। यदि समय सीमा के अंदर जवाब नहीं दिया गया, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि यह धान किसानों से खरीदा गया था। लेकिन यह केंद्र से कब और कैसे गायब हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
