खनिज विभाग की टीम ने दुर्ग जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सप्ताह भर में 9 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में एक जेसीबी सहित 9 हाइवा जब्त किए गए हैं और लगभग 3 लाख रुपए का जुर्माना प्रस्तावित किया गया है।
विभाग की टीम लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर रही है। इसी दौरान ग्राम थनौद में अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी और एक हाइवा पकड़ा गया।
टीम ने जिले के अन्य क्षेत्रों में भी दबिश दी और बिना रॉयल्टी पर्ची के अवैध खनिज परिवहन कर रहे 8 हाइवा जब्त किए। इनमें रेत, मुरम, चूना पत्थर और मिट्टी का परिवहन किया जा रहा था।
जप्त किए गए वाहनों को खनिज सहित संबंधित थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
विभाग ने पिछले महीने भी 9 वाहनों को अवैध खनन के मामले में जब्त किया था और 5 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया था।

