India & World Today | Latest | Breaking News –

महामाया कुंड में 30 मृत कछुए मिलने से मचा हड़कंप, मंदिर प्रशासन और वन विभाग जांच में जुटे

बिलासपुर। रतनपुर स्थित महामाया कुंड के किनारे जाल में फंसे 30 मृत कछुए मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मंदिर प्रबंधन और वन विभाग की टीम इस रहस्यमय घटना की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि महामाया मंदिर में चैत्र नवरात्रि की तैयारियां जोरों पर हैं, ऐसे में कछुओं की सामूहिक मौत कई सवाल खड़े कर रही है। कुंड में नहाने, कपड़ा धोने और मछली पकड़ने पर ट्रस्ट द्वारा सख्त पाबंदी है। बावजूद इसके जाल कैसे डाला गया, यह सवाल बड़ा रहस्य बना हुआ है।

चौंकाने वाली बात यह है कि मंदिर परिसर का सीसीटीवी घटना के समय बंद था, और सुरक्षा बल भी इस गतिविधि को रोकने में नाकाम रहे। अब प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ाने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है।

Exit mobile version