छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आत्मसमर्पण जारी, 33 और नक्सलियों ने किया सरेंडर

बीजापुर : छत्तीसगढ़ में सरकार के नक्सल उन्मूलन अभियान को सफलता मिल रही है। आज शनिवार को 33 और नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इसके साथ ही, 2024 में अब तक कुल 189 नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं और 109 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

आत्मसमर्पण करने वाले 33 नक्सलियों में से तीन नक्सलियों पर सरकार ने 5 लाख रुपये का इनाम रखा था। इन नक्सलियों ने आज माओवादियों के DIG, CRPF और बीजापुर SP के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि “आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली आईईडी प्लांटिंग, सड़क खोदने और पर्चे फेंकने जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। यह अच्छी बात है कि ये लोग स्वेच्छा से आत्मसमर्पण कर रहे हैं और सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उनका पुनर्वास किया जाएगा।”

यह सफलता छत्तीसगढ़ सरकार और पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

You May Also Like

More From Author