Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 350 से अधिक सिलेंडर जब्त

रायपुर। जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में जांच कर 350 से अधिक घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए हैं।

धरसींवा के सेजबहार स्थित कमल होटल और बाबूलाल चिकन सेंटर में घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर कई सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं अभनपुर-नवापारा क्षेत्र के रवि ग्लास एंड प्लाइवुड में कालाबाजारी के आरोप में 30 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए।

इसके अलावा कोरासी इंडेन ग्रामीण गैस एजेंसी की जांच में रिकॉर्ड और स्टॉक में अंतर मिलने पर 355 सिलेंडर जब्त किए गए। प्रशासन ने कहा है कि घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version