Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए 36 वरिष्ठ पैनल वकीलों की नियुक्ति

बिलासपुर। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में केंद्र सरकार की ओर से पैरवी के लिए 36 वरिष्ठ पैनल वकीलों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां तीन साल की अवधि के लिए की गई हैं।

मंत्रालय के आदेश के अनुसार, राष्ट्रपति की मंजूरी से इन अधिवक्ताओं को केंद्र सरकार से जुड़े मामलों (कर संबंधी मामलों को छोड़कर) की पैरवी का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही पूर्व पैनल वकीलों को निर्देश दिया गया है कि वे संबंधित फाइलें नए नियुक्त वकीलों को सौंपें।

नियुक्त किए गए वरिष्ठ पैनल वकीलों में भूपेंद्र नारायण सिंह, रमाकांत पांडेय, अन्नपूर्णा तिवारी, उमाकांत सिंह चंदेल, अजित कुमार सिंह, हेमंत गुप्ता, मनोज कुमार मिश्रा सहित कुल 36 अधिवक्ता शामिल हैं।

Exit mobile version