Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार के सीक्रेट चेंबर से 38 किलो गांजा जब्त

पिथौरा। महासमुंद पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक JETTA कार के सीक्रेट चेंबर से 37.940 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में बिहार के कैमूर निवासी श्रवण यादव (39) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा की खेप छत्तीसगढ़ लाई जा रही है। इसके बाद एनएच-53 के रेहटीखोल में नाकाबंदी कर संदिग्ध कार की तलाशी ली गई। जांच के दौरान डिक्की में बने गुप्त चेंबर से 18 पैकेट में गांजा बरामद हुआ।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह गांजा ओडिशा के मदन रामपुर से रायपुर ले जा रहा था। पुलिस ने 18.97 लाख रुपये का गांजा, 6 लाख रुपये की कार और एक मोबाइल फोन सहित कुल 25.02 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version