Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर में 37वें फेडरेशन कप वॉलीबॉल 2026 का शुभारंभ, सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

रायपुर। रायपुर इंडोर स्टेडियम में 37वें फेडरेशन कप वॉलीबॉल 2026 का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। राष्ट्रीय स्तर के इस टूर्नामेंट में देशभर की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता 3 से 8 फरवरी तक चलेगी, जबकि फाइनल मुकाबला 8 फरवरी को होगा।

शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया और मुख्यमंत्री ने सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल टीमवर्क और अनुशासन सिखाता है तथा राज्य सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सीएम ने बताया कि बस्तर और सरगुजा में खेल ओलंपिक आयोजित कर ग्रामीण व आदिवासी खिलाड़ियों को अवसर दिया गया है और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

Exit mobile version