Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

तेलंगाना में 47 माओवादियों का सरेंडर, नक्सल संगठन को बड़ा झटका

जगदलपुर। तेलंगाना में नक्सल मोर्चे पर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां 47 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इसमें दो बड़े नक्सली नेता हेमला आयथु उर्फ विज्जा और पोडियम लाचू उर्फ मनोज भी शामिल हैं। इस सामूहिक सरेंडर को सुरक्षा एजेंसियां नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका मान रही हैं।

आत्मसमर्पण करने वालों ने 32 हथियार और 515 जिंदा कारतूस सौंपे हैं। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी। पुलिस के अनुसार, 2026 में अब तक 260 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं।

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहले कहा था कि देश से नक्सलवाद लगभग समाप्त हो चुका है और जो हथियार उठाएगा, उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।

Exit mobile version