छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 5 एडिशनल जज बने स्थायी न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कार्यरत पांच एडिशनल जजों को स्थायी न्यायाधीश बना दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 24 मार्च को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।

स्थायी बनाए गए जजों में जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल, जस्टिस बिभु दत्त गुरु और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद शामिल हैं। ये सभी अब तक अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, जिन्हें अब स्थायी नियुक्ति मिल गई है।

जानकारी के अनुसार, इन पांच में से जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल और जस्टिस संजय कुमार जायसवाल बेंच कोटे से पदोन्नत होकर जिला न्यायालय से हाईकोर्ट पहुंचे थे। वहीं, जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस बिभु दत्त गुरु और जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद बार कोटे से सीधे अधिवक्ता के रूप में नियुक्त होकर न्यायाधीश बने थे।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के इस निर्णय को न्यायिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

You May Also Like

More From Author