रायपुर: हनुमान जयंती के अवसर पर राम जानकी मंदिर, नर्मदा कुंड, निर्वाणी अखाड़ा में 5 दिवसीय भव्य रामकथा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने शामिल होने की सहमति दी है।
दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर राजीव लोचन दास द्वारा रामकथा का वाचन किया जाएगा, जबकि अन्य संत भी प्रवचन देंगे। आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से होगी और प्रतिदिन श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी की व्यवस्था रहेगी।
हनुमान जयंती के दिन नर्मदा कुंड में भव्य महाआरती इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।