गरियाबंद। BS Uikey ने जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 5 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
जारी आदेश के अनुसार, डिम्पल ध्रुव को फिंगेश्वर से राजिम, रमेश मेहता को मैनपुर से फिंगेश्वर, मयंक अग्रवाल को राजिम से छुरा, सुशील कुमार भोई को अमलीपदर से मैनपुर और गेंद लाल साहू को छुरा से अमलीपदर स्थानांतरित किया गया है।
कलेक्टर ने उम्मीद जताई है कि अधिकारी नई जिम्मेदारियों को ईमानदारी और दक्षता के साथ निभाते हुए प्रशासनिक कार्यों को और बेहतर बनाएंगे।

