Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बलरामपुर: जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने एक साथ 58 पटवारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार राजपुर, रामानुजगंज, कुसमी, वाड्रफनगर, शंकरगढ़, रघुनाथनगर और बलरामपुर सहित कई तहसीलों में वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ पटवारियों को अन्य जगहों पर स्थानांतरित किया गया है। प्रशासन का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और कार्यप्रणाली में कसावट करना है।

आदेश के तहत सभी स्थानांतरित पटवारियों को 13 मार्च 2026 से तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया गया है और उन्हें 16 मार्च 2026 तक अपने नए पदस्थापना स्थल पर अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित समय में जॉइन नहीं करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Exit mobile version