रायपुर में 60वीं अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न

रायपुर। नवा रायपुर स्थित IIM में आयोजित 60वीं अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर उनकी विदाई के दौरान मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मंत्रिमंडल के सदस्य और निगम-मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस की मेजबानी का सौभाग्य मिला। तीन दिनों तक प्रभावी और सफल deliberations हुए। प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की उपस्थिति ने सम्मेलन को और अधिक सार्थक बनाया।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि पहले यह कॉन्फ्रेंस केवल दिल्ली में आयोजित होती थी, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में अब इसे देश के विभिन्न राज्यों में कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था और 2047 के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण चर्चा हुई।नक्सलवाद पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि “नक्सलवाद के खात्मे में जितने दिन बचे हैं, उससे कम काम बचा है।” बस्तर में अब सामाजिक गतिविधियों और संसाधनों को गति देने पर जोर दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने IIM नवा रायपुर में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा और पुलिसिंग सुधारों पर अधिकारियों को व्यापक निर्देश दिए। तीन दिवसीय सम्मेलन का मुख्य विषय रहा — ‘विकसित भारत: सिक्योरिटी डाइमेंशन्स’।

अंतिम दिन पीएम मोदी ने अर्बन पुलिसिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन शहरों को अवॉर्ड प्रदान किए। इसके बाद उन्होंने पुरस्कृत अधिकारियों के साथ फोटो सेशन किया और हाई टी में शामिल हुए।

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात की। सीएम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा —“सत्पुरुषसंसर्गो हि कृतार्थयति जीवनम्।”अर्थात सत्पुरुषों का संग जीवन को सार्थक कर देता है।

You May Also Like

More From Author