Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

अबूझमाड़ में बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन: मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, C-60 कमांडो शहीद

Naxal Encounter

Naxal Encounter

बीजापुर। छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा से लगे अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों का बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। महाराष्ट्र पुलिस के C-60 कमांडो द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान दो दिनों तक चली भीषण मुठभेड़ में अब तक 7 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इनमें 25 लाख का इनामी नक्सली नेता प्रभाकर भी शामिल बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर शुरू हुए ऑपरेशन में पहले दिन 3 और दूसरे दिन 4 नक्सलियों के शव बरामद किए गए। सर्चिंग के दौरान मौके से 3 AK-47, एक SLR राइफल समेत अन्य नक्सली सामग्री भी मिली है। फिलहाल पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी है।

मुठभेड़ में C-60 कमांडो जवान दीपक मंडावी वीरता से लड़ते हुए शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने अंतिम समय तक मोर्चा संभाले रखा और दो नक्सलियों को मार गिराने के बाद वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद जवान को सुरक्षाबलों ने नम आंखों से अंतिम सलामी दी।

सुरक्षाबल क्षेत्र में हालात पर नजर रखते हुए ऑपरेशन आगे बढ़ा रहे हैं।

Exit mobile version