Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

रायपुर जंगल सफारी में 74 वन्य प्राणियों की मौत, विधानसभा में हंगामा

CG Vidhan Sabha

CG Vidhan Sabha

CG Vidhan Sabha : रायपुर के जंगल सफारी में 74 वन्य प्राणियों की मौत के मामले को लेकर छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ।

कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश ने सदन में यह मामला उठाया और पूछा कि 2023 से 2024 तक जंगल सफारी और नंदनवन में कौन-कौन से वन्य जीवों की मौत हुई है और किस प्रजाति के वन्य जीवों की किन कारणों से मौतें हुई हैं।

वन मंत्री केदार कश्यप ने जवाब में माना कि 2023 से 2024 में अब तक जंगल सफारी में वन्य प्राणियों की मौत की कुल संख्या 74 है। उन्होंने बताया कि वन्य जीवों की मौतों के बारे में विशेषज्ञों से जांच भी कराई गई है।

इस दौरान कांग्रेस विधायक शेषराज हरवंश ने 3 साल से निलंबित डॉक्टर की नियुक्ति का मामला भी उठाया। वन मंत्री ने कहा कि जंगल सफारी में पिछले 3 या 4 सालों में वन्य जीवों की मौत का आंकड़ा बढ़ा हुआ है। वहां 34 से ज्यादा कर्मचारी पदस्थ हैं और चिकित्सक भी पदस्थ है।

शेषराज हरवंश ने कहा कि स्वभाविक मौतें सिर्फ 16 हैं, बाकी की मौतों का कारण डॉक्टरों की लापरवाही है। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मामले गंभीर हैं और इनकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि 3 साल से निलंबित डॉक्टर की नियुक्ति की जांच भी कराई जाएगी।

Exit mobile version