अंबिकापुर में 83 पटवारियों का तबादला, प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने की पहल

अंबिकापुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 83 पटवारियों का बड़े स्तर पर तबादला किया गया है। कलेक्टर अजित वसंत ने आदेश जारी कर लंबे समय से एक ही स्थान, खासकर शहरी क्षेत्रों में पदस्थ पटवारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में नई जिम्मेदारी सौंपी है।

यह निर्णय राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने के उद्देश्य से लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, कई पटवारी वर्षों से एक ही जगह जमे हुए थे, जिससे कार्यप्रणाली प्रभावित होने की शिकायतें मिल रही थीं। समीक्षा के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया।

प्रशासन का मानना है कि नए स्थानों पर पदस्थापना से भूमि रिकॉर्ड, नामांतरण और सीमांकन जैसे कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। सभी संबंधित पटवारियों को जल्द से जल्द नई जगह कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

You May Also Like

More From Author