India & World Today | Latest | Breaking News –

CG IAS Transfer: प्रदेश में हुए बड़े पैमाने पर हुए आईएएस अफ़सरों के तबादले, 19 जिलों के बदले गए कलेक्टर

Transfer

रायपुर.CG IAS Transfer : छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के एक महीने बाद ही राज्य में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की जा रही है. हर दिन किसी न किसी जिले के पुलिस कर्मचरियों के तबादले के साथ ही अब बुधवार देर रात सरकार ने 88 आईएएस अफ़सरों के साथ एक आईपीएस अफ़सर के तबादले किए हैं. जिसके अनुसार 19 जिलों में नए कलेक्टर बिठाये जाएंगे. इसी दौर में जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी भी आईपीएस अधिकारी मयंक श्रीवास्तव को सौंपी गई है. इस मामले में अब सरकार ने दावा करते हुए कहा है कि यह कार्रवाई नहीं है. केवल विभाग बदला गया है.

Exit mobile version