Site icon India & World Today | Latest | Breaking News –

बीजापुर में 23 लाख के इनामी 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर। सुरक्षाबलों के लगातार दबाव, “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों और संगठन में बढ़ते आंतरिक कलह के कारण नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं। इसी कड़ी में 23 लाख रुपए के इनामी 4 बड़े नक्सली सहित कुल 9 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

इनामी माओवादी जो हुए सरेंडर

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने कहा कि वे अब समाज की मुख्यधारा में लौटकर एक सामान्य पारिवारिक जीवन जीना चाहते हैं। प्रशासन द्वारा उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप 25-25 हजार रुपए की नगद राशि प्रदान की गई।

माओवादी संगठन हो रहा कमजोर

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों के चलते माओवादी संगठन कमजोर पड़ता जा रहा है और बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

Exit mobile version