कार शोरूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी.. देखिए वीडियों

रायपुर के तेलीबांधा में स्थित मारुति कार के शोरूम में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। आग शोरूम के वाहन सर्विसिंग करने वाले ऑफिस में लगी। सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। भीषण आग होने की वजह से ऑफिस की दीवारें फट रही हैं। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7:30 बजे तेलीबांधा में स्थित मारुति कार शोरूम के सर्विस सेंटर के ऑफिस में अचानक आग लग गई। आग तेज़ी से फैलने लगी और पूरे ऑफिस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि दूर-दूर तक देखी जा सकती थीं। आग की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

भीषण आग होने की वजह से ऑफिस की दीवारें फट रही हैं। शोरूम के ऑफिस के अंदर मौजूद दस्तावेज जलकर खाक हो गए हैं। साथ ही ऑफिस के अंदर कार की एसेसरीज, सीट कवर समेत अन्य सामग्री भी जलकर खाक हो गई। आग का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने में दमकल की टीम का सहयोग कर रही है।

You May Also Like

More From Author