छत्तीसगढ़ के 200 स्टील प्लांट शटडाउन, बढ़े बिजली के दामों का किया जा रहा विरोध

रायपुर में बिजली दरों में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी के खिलाफ उद्योगपतियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ के लगभग 200 स्टील प्लांट बंद कर दिए गए हैं, जिसमें मिनी स्टील प्लांट और फेरो एलाय फैक्ट्रियां शामिल हैं। इन प्लांटों के बंद होने का असर हजारों कर्मचारियों पर पड़ रहा है।

बिजली की दर 6 रुपए से बढ़ाकर 7.60 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई है, जिससे उद्योगपतियों ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि महंगी बिजली के कारण उद्योगों को एक बड़े संकट का सामना करना पड़ रहा है, और इससे लोहे की कीमतों में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

उद्योगपतियों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से उन्हें इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, और वे अधिकारियों और मंत्रियों से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक केवल आश्वासन ही मिला है। अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे चरणबद्ध तरीके से सभी प्लांट बंद करने की चेतावनी दे रहे हैं।

You May Also Like

More From Author