रायपुर के प्राचीन शनिदेव मंदिर में 4 अगस्त को मनाया जाएगा हरियाली, भजन-कीर्तन संग होगी झांकी

Raipur : रायपुर के सदर बाजार स्थित प्राचीन शनि देव मंदिर में 4 अगस्त को हरियाली अमावस्या के अवसर पर भगवान शनि देव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन हर साल परंपरागत रूप से होता है, और इस वर्ष भी बड़े उत्साह और भव्यता के साथ तैयारियां की जा रही हैं।

मंदिर के पुजारी के अनुसार, यह महोत्सव प्राचीन काल से मनाया जा रहा है। जन्मोत्सव के दौरान सुबह से ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह आरती के बाद हवन और भंडारे का आयोजन होगा। शाम 7:30 बजे महाआरती ढोल बाजे के साथ की जाएगी, जिसमें भजन और झांकी की प्रस्तुति भी शामिल होगी।

पुजारी ने बताया कि भगवान शनिदेव सदियों से इस प्राचीन मंदिर में विराजमान हैं और भक्तों की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं, जिससे लोग दूर-दूर से दर्शन के लिए आते हैं।

मंदिर में भक्तों को इस धार्मिक आयोजन में सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया गया है। वे भंडारा, सजावट, और भजन कीर्तन के लिए सहयोग कर सकते हैं और मंदिर प्रांगण में जाकर रसीद प्राप्त कर पुण्य के भागीदार बन सकते हैं।

महाजन्मोत्सव के अवसर पर भक्त अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए ज्योत प्रज्वलित करा सकते हैं और अपने परिवार के नाम से शनि देव का तेल अभिषेक करा कर पुण्य अर्जित कर सकते हैं।

You May Also Like

More From Author