श्री संजीवनी पब्लिक स्कूल में ग्रीन डे का आयोजन, बच्चों को सौंपी 5 साल की जिम्मेदारी

रायपुर: श्री संजीवनी पब्लिक स्कूल में इस वर्ष भी ग्रीन डे का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर, विद्यालय ने 5 वर्षीय वृक्षारोपण प्रोजेक्ट की शुरुआत की, जिसमें छात्रों को अपने घर पर सुरक्षित रूप से पौधारोपण करने और उन्हें पांच वर्षों तक संरक्षित रखने की जिम्मेदारी दी गई।

पौधों की देखभाल पर मिलेगा इनाम:

इस पहल के तहत, विद्यालय ने छात्रों को पौधे प्रदान किए, जिन्हें वे अपने घरों में लगाकर उनकी देखभाल करेंगे। इस योजना के माध्यम से छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व का एहसास कराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। विद्यालय ने घोषणा की है कि जिन छात्रों के पौधे सफलतापूर्वक पांच वर्षों तक जीवित रहेंगे और बड़े होंगे, उन्हें 10 अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के डायरेक्टर और प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक, डॉ. योगेश कुमार तिवारी उपस्थित थे। उनके साथ संजीवनी ग्रुप ऑफ होम्योपैथी के डॉक्टर, विद्यालय की शिक्षिकाएं, और स्टाफ भी मौजूद थे।

विद्यालय की प्राचार्या, आस्था तिवारी ने जानकारी दी कि यह कार्यक्रम छात्रों को पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराने और उन्हें प्रकृति के संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा, “वृक्षारोपण केवल एक पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे सुरक्षित रूप से बड़ा करने की जिम्मेदारी भी है।”

You May Also Like

More From Author